एक तरफ तो सरकार प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा कर रही है, जबकि वहीं सरकार के जिम्मेदार अधिकारी इस दावे का मज़ाक उड़ाते नज़र आ रहे हैं, जिसकी जीती जागती उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्र बुन्देलखण्ड के हमीरपुर के कुरारा बेरी के इंदपुरी बिंदपुरी मार्ग में देखने को मिली। जहां ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर कीचड़, पानी और गढ्ढों से युक्त मार्ग से निकलने को  मजबूर हो रहे हैं।



                 
   -- कुरारा का खस्ताहाल बेरी इंन्दपुरी बिन्दपुरी मार्ग ---


 जबकि जिम्मेदार अधिकारी सरकार की गड्ढा मुक्त योजना का मज़ाक़ उड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं ये नजारा सदर तहसीलदार ने भी देखा, लेकिन वो पानी और कीचड़ भरी इस सड़क से अपनी गाड़ी में बैठकर आसानी से निकल गये, जबकि पैदल और बाइक से चलने वाले ग्रामवासी अपनी जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से सफ़र करने को हैं मजबूर। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने इस मार्ग को जल्दी ही ठीक नहीं कराया, तो उन्हें आंदोलन के लिये मजबूर होना पड़ेगा।