***अभिषेक गोयल, जिलाधिकारी हमीरपुर*** 


***रिपोर्ट-- सैय्यद जावेद अख्तर***


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में नैश्नल लीगल सर्विस अथॉरिटी दिल्ली के साथ ही स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी लखनऊ की पहल पर 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। प्रशासनिक कार्यकुशलता के महारथी जिलाधिकारी  अभिषेक गोयल ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि लोक अदालत में आकर अपने ज्यादा से ज्यादा सुलह-समझौते लायक मामलों का बिना देर के फौरन मौके पर सरल और मुफ्त निपटारे का फायदा उठायें। जिलाधिकारी ने कहा कि लोक अदालत आमलोगों को लंबे चलने वाले इंसाफ के  तरीके से राहत दिलाने के साथ ही आपसी मर्जी और सुलह-समझौते के जरिये मामलों को  सुलझाने का एक दमदार और बेहतरीन जरिया है। जिसमें वख्त के साथ ही पैसे की भी बचत होती है।

 जिलाधिकारी ने अधिकारियों  को हिदायत देते हुये कहा कि 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के बारे में बड़े पैमाने पर लोगों को जानकारी दी जाये। ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मुद्दई  इस मौके का फायदा उठा सकें।