रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर***


उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के कासिमपुर गांव में दबंगों की दबंगई का नमूना उस वख्त देखने को मिला, जब दबंगों ने पीड़ित को लाठी से पीटकर घायल करने के साथ ही उसका मोबाईल छीनकर तोड़ने के बाद उसकी  जेब में पड़े 12 हजार रुपये और उसके गले में पड़ी सोने की चेन  छीनकर  पीड़ित को जान माल की धमकी देते हुये  मौके से फरार हो गये। पीड़ित अशरफ पुत्र स्वर्गीय खुदा बख्श ने नेवली चौकी के साथ ही सजेती पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके  घर के पास आवागमन के लिये बनी गली को अवैध निर्माण के इरादे से गांव के ही दबंग व्यक्ति  ध्वस्त कर खम्बा गाड़कर अवैध कब्जा कर रहे थे, तभी जानकारी मिलने पर अशरफ ने मौके पर पहुंचकर दबंग मुन्नन पुत्र सुद्दू,सुद्दू पुत्र भारत सिंह, भुक्कल पुत्र चेहकू सहित दो अज्ञात लोगों को आम रास्ते पर अवैध कब्जा करने से मना किया, जिसके बाद दबंग एक दम उग्र हो गये और लाठी से उसे बुरी तरह पीटने  लगे। घटना को अंजाम देकर तीनों दबंग और अज्ञात व्यक्ति पीड़ित को जान माल की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने पुलिस से दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग की है।