लखनऊ 13 सितम्बर 2026

पारख महासंघ की “आत्म सम्मान रैली” में पचास हजार से ज्यादा लोग राष्ट्र प्रेरणा स्थल में एकत्र हुए। इस आत्म सम्मान रैली में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से तथा देश के 20 से ज्यादा प्रदेशों से भी कुछ लोग शामिल होने आये। इस आत्मसम्मान रैली की खास बात ये रही कि मुख्य अतिथि जनता जनार्दन को बनाया गया था।

लखनऊ जनपद के सभी विकास खण्ड व नगर पंचायतों व आसपास के जनपद से भारी भीड़ इकट्ठा हुई। सभी लोग अपने पास से, अपने मन से धन खर्च करके आत्म सम्मान रैली में शामिल हुए।

देश की आजादी में बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों के उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए आत्म सम्मान रैली में भारी संख्या में किसान, मजदूर, अध्यापक, संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी के अलावा भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

आत्म सम्मान रैली के मुख्य वक्ता पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश में प्रत्येक वर्ष नशे से 20 लाख लोगों की मौत होती है, फिर भी नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। भारत के संविधान को लागू हुए 76 वर्ष हो जाने पर भी एक समान शिक्षा, नशामुक्त शिक्षा, अपराध मुक्त शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा देने का इंतजाम नहीं हो सका है।

पारख महासंघ का खासतौर पर ऐलान है कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत व नशामुक्त भारत बनाने के लिए, एक समान शिक्षा लागू करना, रोजगारपरक शिक्षा लागू करना जरूरी है तभी विकसित व आत्मनिर्भर व अपराधमुक्त भारत बनेगा। इसके लिए सभी समाज के लोगों को अपने बच्चों की जिंदगी नशे से बचाने व बेहतर भविष्य बनाने के लिए एकजुट होना जरूरी है।

कौशल किशोर ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी के नेतृत्व में बने संविधान को 76 वर्ष व्यतीत हो गये हैं, परन्तु अभी तक जनता को मौलिक अधिकारों को नहीं बताया गया है। सभी नेतागण यह जानते हैं कि आउटसोर्सिंग दास प्रथा का बदला हुआ रूप है, इससे सरकार व आउटसोर्सिंग कर्मचारी दोनों का घाटा हो रहा है। श्रमनीति का अपमान है।

आउटसोर्सिंग बन्द करके लोगों की सीधी भर्ती करनी चाहिए तथा सभी संविदाकर्मी को नियमित करना चाहिए। आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अध्यापिकाएं, खाना बनाने वाले रसोईयों, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, शिक्षा अनुदेशक, शिक्षा प्रेरक, पी.आर.डी. के जवान, होमगार्ड्स, बिजली, स्वास्थ्य, सहित सभी लोगों को नियमित करना चाहिए और इनका शोषण बन्द होना चाहिए।

स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को लखपती बनाने की योजना को साकार रूप देना जरूरी है। कई लोग मेरे यहां जनता दरबार में आते हैं और मुझसे बताते हैं कि रिश्वत का बोलबाला है, रिश्वत का रेट बढ़ गया है। इससे सरकार की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जनता सम्मान चाहती है।

थाना व तहसील सहित सरकारी दफ्तरों में जनता की बात सम्मानपूर्वक सुनी जाय। जनता का अपमान न हो। कोटेदारों का कमीशन बढ़ाना जरूरी है।

इस आत्म सम्मान रैली के माध्यम से कहना चाहता हूँ कि जनता किंग मेकर है इसका सम्मान करना जरूरी है। इसलिए जो लोग इस देश को विकसित, आत्मनिर्भर, नशामुक्त देश व अपराधमुक्त समाज बनाना चाहते हैं ऐसे सभी नेताओं को वे किसी भी राजनैतिक दल या सामाजिक संगठन से हों यदि किसी भी प्रकार का नशा करते हैं तो उन्हें नशा छोड़ देना चाहिए।

कौशल किशोर ने घोषणा की कि मेरे बेटे आकाश किशोर जैबी की मृत्यु विगत 19 अक्टूबर 2020 को नशे से हुई थी। बेटे की पुण्यतिथि पर हम सब जनता के सहयोग से नशामुक्त मैराथन कराते थे, परन्तु इस बार 19 अक्टूबर को लखनऊ के गांधी भवन सभागार में “नशामुक्त, अपराधमुक्त, रोजगारपरक एवं एक समान शिक्षा” विषय पर “पारख महासंघ” एवं “नशामुक्त समाज आन्दोलन अभियान कौशल का” के द्वारा विचार सम्मेलन किया जायेगा, जिसमें पूरे देश से प्रतिनिधियों को बुलाया जायेगा।

आत्म सम्मान रैली के विशिष्ट अतिथि विधायक मोहनलालगंज श्री अमरेश कुमार रावत ने कहा कि जनता अब पूरी तरह सजग हो रही है और लोगों के बहकावे में न आकर जाति और धर्म से ऊपर उठकर डॉ. अम्बेडकर के विचारों को मान्यता देने का कार्य कर रही है।

विधायक महिलाबाद श्रीमती जयदेवी कौशल ने कहा कि शीतला मन्दिर में मुझे भूमि पूजन नहीं करने दिया गया, शीतला मन्दिर पर एक परिवार का एकाधिकार है जनता शीतला मंदिर की कमेटी को बदलना चाहती है।

अनुसूचित जाति मोर्चे के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर ‘आशू’ ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राण गंवाने वाली वीरांगना ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई लोधी, मक्का पासी, बेगम हजरत महल, अवन्ती बाई लोधी, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, राजेन्द्र प्रसाद लाहिड़ी, सुभाष चन्द्र बोस व सनातन के लिए कुर्बानी देने वाले कंसा पासी, लाखन पासी, सहित छीता पासी, बिजली पासी, वीरा पासी, सुहेलदेव का गौरवशाली इतिहास एवं उनके बलिदान को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना जरूरी है।

आज की आत्म सम्मान रैली में लखनऊ, मोहनलालगंज, बी0के0टी0, महिलाबाद, सरोजनीनगर, सिधौली, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, पडरौना, बहराइच, कानपुर, आगरा, कौशामबी, बांदा, मिर्जापुर, मऊ, आजमगढ़, भदोही, वाराणसी, शाहजहाँपुर, अम्बेडकरनगर, देवरिया, गाजीपुर, बलिया, फतेहपुर, झाँसी, ललितपुर, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, गाजियाबाद, नोयडा, पीलीभीत, अमेठी, मुरादाबाद, महोवा, सम्भल, मथुरा, जालौन, बदायूँ, फर्रुखाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित पूरे प्रदेश से लोग शामिल हुए।

आत्म सम्मान रैली को बाबू तेजीराम रावत, रघुनन्दन प्रसाद रावत, श्यामलाल तूफानी, रामकुमार राही, प्रमुख मीनू वर्मा, लालजी भार्गव, मायाराम, राकेश रावत, जगदम्बा त्रिपाठी, वीरेन्द्र रावत, विपिन तिवारी, विकास रावत राष्ट्रीय विकास मंच, विकास रावत अध्यक्ष उन्नाव, प्रवीन रावत, मुनेश्वर रावत, पंकज रावत, सुमित रावत, धर्नराज रावत, सूरज रावत, रंजीत रावत, चेयरमैन रज्जनलाल रावत, राजेश रावत, विकास रावत, जितेन्द्र कुमार, दुर्गेश सिंह, प्रभात किशोर, मेवालाल पाल, रमाशंकर रावत, गुड्डू पासवान, दिग्विजिय चौरसिया, रामदीन रावत, ओम प्रकाश रावत, अभिषेक रावत, प्रदीप रावत, सुशान्त मिश्रा, रमेश रावत प्रमुख, प्रवीन प्रधान, लकी प्रधान, उपेन्द्र सिंह उन्नाव, सोनू रावत, लक्ष्मी पाण्डेय, रघुवीर अवस्थी, मदन मोहन मिश्रा, अनीता रावत, दीपक रावत, राहुल, सी0एल0 पंकज, शुभम रावत, गुड्डू रंगीला, प्रभाकर त्रिवेदी, सतीश शुक्ला, सुधांशु सिंह, विजय पाल सिंह, राजेन्द्र लहरी, मुनेन्द्र वर्मा, रामविलास, संजय रावत, उपेन्द्र सिंह, रणधीर यादव, जुग्गीलाल, छेदीलाल मौर्या, दयाराम, सुन्दरलाल, प्रमोद कुमार, सन्तराम, ऊदन, रमेश, लल्ला यादव, सजीवनलाल, आकाश मौर्या, भारत सिंह राजपूत पूर्व पार्षद, संजय लोधी, राजेन्द्र लोधी ‘राजू’, सतगुरु बहराइच, अयोध्या से कमलेश, हरदोई से विपिन कुमार, विकास वर्मा, मदनलाल, शिवकुमार, टेलर भलिया, किशन, महेन्द्र पाल, राजाराम, अतुल करण यादव, जितेन्द्र गौतम, रामू रावत, हरीशंकर, मनीष रावत, धनीराम, रवि रावत, छेद्दूलाल, भगवती प्रसाद, छोटेलाल, विकास रावत, राजेश, सुरेन्द्र कुमार, संदीप रावत, विमल रावत, संतोष कुमार, बरातीलाल, अरविन्द गौतम, रमेश चौरसिया, चन्द्रपाल, अतुल, रामनरेश, सतगुरु, राजकिशोर रावत, मनीष रावत, निशा रावत, छोटेलाल, पुष्पेन्द्र सिंह, अंकित रावत, सुरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुनील मिश्रा, कुलदीप वर्मा, हरीराम, राजपूत रावत, अशोक कश्यप, डॉ0 हारुन, आकाश मौर्या, ज्ञानी, उदयराज, मनीष रावत, राधाकृष्ण, अनीश, अजय, सचिन, अजय शुक्ला आदि लोगों ने मंच साझा किया।

(युक्ता पाण्डेय)
मीडिया प्रभारी