**हमीरपुर के जरिया के जांबाज थानाध्यक्ष मनोज          पाण्डेय**


रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर***


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जांबाज जरिया थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने इंसाफ पसंद पुलिस कप्तान मृगांक शेखर पाठक के साथ ही तेज तर्रार सीओ सरीला शाहरुख खान की अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के मकसद से चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस बल के साथ गश्त कर लोगों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही बाजारों, सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों सहित मेन रोडों पर गश्त कर लोगों को एहसास दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिये 24 घंटे चौकन्ना और मुस्तैद है। जबकि साईबर ठगी से बचने के लिये कभी भी अपना ओटीपी, पासवर्ड और एटीएम पिन किसी को साझा न करें। किसी भी अंजान लिंक पर  क्लिक न करें, कभी भी पुलिस, क्राईम ब्रांच या सीबीआई अधिकारी बनकर फोन करने वाले से न डरें, बल्कि फौरन नैशनल हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ ही पास के साईबर थाने या क्षेत्रीय पुलिस से कांटेक्ट करें। अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस की मदद करें। हमेशा  एलर्ट और चौकन्ना रहें।