***उत्तर प्रदेश के जालौन का पचनदा संगम***
***पांच हजार दियों से रौशन हुआ जालौन के रामपुरा का पचनदा संगम***
रिपोर्ट*** सैय्यद जावेद अख्तर***
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प मुहिम के तहत उत्तर प्रदेश के जालौन के रामपुरा रियासत के पचनदा ( पांच नदियों) के संगम पर पांच हजार दियों को किया गया रौशन। दियों की रौशनी से जगमगा उठा यमुना, चम्बल,सिंध,पहुंच, कुंवारी नदी सहित पांच नदियों का संगम, जो पांच हजार दियों की रौशनी में बहुत ही सुहाना लग रहा था, जबकि विकासखंड रामपुरा की ओर से ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर की देखरेख में आयोजित हुये कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे सुंदरकांड के साथ हुई। सुंदरकांड के दौरान बड़ी तादाद में श्रद्धालु, नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद लोगों को प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर विधायक मूलचंद्र निरंजन माधोगढ़, विधान सभा प्रत्याशी शीतल सिंह सेगर, जिलाधिकारी समीर सहित पुलिस कप्तान विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कुमेन्द्रु कलाकार सिंह, एसडीएम माधौगढ़ मनोज प्रकाश, डीसी मनरेगा, सीओ माधौगढ़ अंबुज कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know