***सीमेंट व्यापारी के साथ घटना को अंजाम देते दबंग***
** पीड़ित सीमेंट व्यापारी के बड़े भाई, शिवाकांत। तिवारी**
****व्यापार मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता,धीरु*****
रिपोर्ट*** सैय्यद जावेद अख्तर****
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर नगर में अपराधियों और दबंगों का आतंक। जी हां, एक तरफ तो सदर कोतवाली नगर में पिछले महीने हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात के हमले को अंजाम देने वाला गैंगस्टर बदमाश अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया, जबकि दूसरी तरफ सदर कोतवाली पुलिस की उदासीनता के चलते दबंगों ने नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने सीमेंट व्यापारी शशिकांत तिवारी को आठ से दस दबंगों ने घेरकर पहले तो किया झगड़ा और बाद में फोन करके अपने साथियों को बुला लिया, और फिर कार से आये दबंग साथियों के साथ मिलकर व्यापारी की लातों और घूसों से पिटाई की, और जब व्यापारी अपनी जान बचाने के लिये मौके से भागा,तो दबंगों ने उसे दौड़ाकर कार से रौंदने की कोशिश की।, लेकिन व्यापारी ने किसी तरह बचते हुये अपनी जान बचाने के लिये लाईसेंसी पिस्टल से की हवाई फायरिंग, लेकिन फायरिंग के बावजूद दबंगों ने डरकर भागने के बजाय किया ईंट- गुम्मों से पथराव। वही व्यापारी के साथ हुई घटना से नगर के व्यापारियों में भारी नाराजगी पनप रही है। वहीं पीड़ित सीमेंट व्यापारी के बड़े भाई शिवाकांत तिवारी ने बताया कि उनके छोटे भाई से दबंग एक लाख की रंगदारी मांग रहे थे,जिसे देने से छोटे भाई ने इंकार कर दिया था, जिसके बाद दबंगों ने बिना किसी डर के इस ख़तरनाक घटना को अंजाम दिया-----जबकि व्यापार मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता उर्फ धीरु की अगुवाई में नाराज व्यापारियों ने पुलिस कप्तान मृगांक शेखर पाठक से मिलकर व्यापारी के साथ हुई ख़तरनाक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ की सख्त कार्यवाही की मांग। ताकि व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें और नगर में कानून का राज कायम हो सके।
0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know