**बाईट-1- अभिषेक गोयल, जिलाधिकारी हमीरपुर **


  **बाईट-2- अभिषेक गोयल, जिलाधिकारी हमीरपुर ***


***बाईट-3- अभिषेक गोयल, जिलाधिकारी हमीरपुर ***


***रिपोर्ट **सैय्यद जावेद अखतर***


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आईजीआरएस के जरिये प्रशासन को  मिलने  वाली आम लोगों की शिकायतों के बेहतर और वख्त पर डिस्पोजल किये जाने को लेकर तेज तर्रार जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की पहल पर बनाया गया आईजीआर एस सेल। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि आम लोगों की शिकायतों के डिस्पोजल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ताकि पीड़ित को सुकून और इत्मिनान महसूस कराये जाने के साथ ही उसकी असली परेशानी का बेहतर तरीके से  हल भी  निकाला जा सके। वहीं नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को रोजाना एक से दो घंटे आमलोगों की शिकायतों  को सुनकर उनके डिस्पोजल किये जाने की सख़्त हिदायत भी दी, ताकि इलाकाई परेशानियों और शिकायतों का लोकल लेबल पर बिना देर किये डिस्पोजल कराया जा सके। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने अधिकारियों को हिदायत देते हुये कहा कि आमलोगों की शिकायतों का डिस्पोजल सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर न रह जाये, बल्कि  मौके पर डिस्पोजल की जमीनी हकीकत के साथ ही पीड़ित को मिलने वाला इत्मिनान और सुकून भी  भी तय किया जा सके। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में  चेतावनी देते हुये कहा कि शिकायतों के डिस्पोजल में अगर किसी भी तरह की लापरवाही नजर आई तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जायेगा।