इण्टरनेशनल प्राइमरी टीचर्स ओलम्पियाड में 

सी.एम.एस. शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

लखनऊ, 7 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की छः शिक्षिकाओं ने इण्टरनेशनल प्राइमरी टीचर्स ओलम्पियाड में विश्व के टाॅप 200 शिक्षकों में स्थान अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराने वाली सी.एम.एस. शिक्षिकाओं में सुश्री नम्रता यादव, सुश्री रुनझुन तलवार, सुश्री अदिति शर्मा, सुश्री निक्की गुप्ता, सुश्री मोनी श्रीवास्तव एवं 

सुश्री दीपिका चैधरी शामिल हैं।  ओलम्पियाड का आयोजन शैक्षिक संस्था अपएजूकेटर्स के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस ओलम्पियाड में 25 देशों के लगभग 12000 स्कूलों से 20,000 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने प्राइमरी कक्षाओं के नन्हें-मुन्हें छात्रों को शिक्षित करने की अपनी दक्षता एवं नवोन्मेषी शिक्षण प्रतिभा का परचम लहराया है। 

सी.एम.एस. शिक्षिकाओं की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता को प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को दर्शाती है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस सफलता हेतु 

सी.एम.एस. शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 67 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।