मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय
अध्यक्ष श्री विनोद राय की दिवंगत माताजी के चित्र
पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
लखनऊ : 05 सितम्बर, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज ग्राम जिवली, जनपद आजमगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी श्रीमती जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए श्री विनोद राय के परिजनों से संवाद कर उन्हें ढांढस बंधाया।
-------



0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know