किसानों की समृद्धि, खुशहाली और आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रधानमंत्री जी की सर्वाेच्च प्राथमिकता-श्री केशव प्रसाद मौर्य
दीपावली से पूर्व अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का उपहार, 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे ₹18,690 करोड़ से अधिक
किसानों के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तीकरण की दिशा में सरकार का ऐतिहासिक कदम
लखनऊ: 30 अक्टूबर, 2026
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 24वीं किस्त के रूप में ₹18,690 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित किए जाने पर प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व देश के करोड़ों अन्नदाताओं के खातों में सम्मान निधि की धनराशि पहुंचना किसानों के लिए खुशियों और आर्थिक संबल का उपहार है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि देश के अन्नदाताओं के प्रति प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और उनके सम्मान का प्रतीक है।
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था और विकास की धुरी मानते हुए उनके हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी ऐतिहासिक योजना ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी नई ऊर्जा प्रदान की है। सीधे किसानों के बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित होने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और पारदर्शिता के साथ वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता पहुंच रही है। यह सुशासन और तकनीक के प्रभावी उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात परिश्रम करके देशवासियों के लिए अन्न का उत्पादन करता है। उसकी मेहनत से देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। इसलिए किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत कम करना, कृषि को लाभकारी बनाना, सिंचाई एवं कृषि सुविधाओं का विस्तार करना और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में डबल इन्जन सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, कृषि अवसंरचना को मजबूत करने और खेती को आधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि देश का अन्नदाता समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल बने। डबल इंजन की सरकार किसानों के हितों को केंद्र में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। उत्तर प्रदेश में भी किसानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान सम्मान निधि ने छोटे और सीमांत किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। यह सहायता किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि आवश्यकताओं की व्यवस्था करने में मददगार साबित हो रही है।
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्नदाता का सम्मान और उसका आर्थिक सशक्तीकरण विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। जब किसान खुशहाल होगा, तभी गांव समृद्ध होंगे और देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में किसानों के जीवन में खुशहाली लाने, उनकी आय एवं कृषि उत्पादकता बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने देश एवं प्रदेश के सभी किसान भाइयों को सम्मान निधि की 24वीं किस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know