प्रदेश के 331 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की दोहरी व्यवस्था को समाप्त कर पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लेने, विद्यार्थियों की फीस कम करने और इनमें कार्यरत शिक्षकों को विनियमित करने अथवा यूजीसी वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर कैशलेस चिकित्सा योजना का बहिष्कार और प्रदेशव्यापी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन 02 अक्टूबर, 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर इको गार्डन लखनऊ में आयोजित होना है।

कृपया उक्त आयोजन की कवरेज हेतु पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं को भेजने का कष्ट करें।


द्वारा:  

अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश (AMSSA UP)

डॉ. अरुणेश अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष (9336223629)